कहलगांव में साहित्यप्रेमियों ने मनाई राष्ट्रकवि गोपाल सिंह 'नेपाली' की जयंती | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव में साहित्यप्रेमियों ने मनाई राष्ट्रकवि गोपाल सिंह 'नेपाली' की जयंती | New India Times

जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में शब्द यात्रा भागलपुर के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राष्ट्रकवि गोपाल सिंह ‘नेपाली’ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ० मिहिर मोहन मिश्र ‘सुमन’ ने की। कार्यक्रम में पारस कुंज,रूपम पांडेय, सपना चंद्रा, एवं डॉ० रोज़ी निक्की सहित कई लोगों ने नेपाली’ जी के व्यक्तित्व एवं साहित्य पर विस्तृत प्रकाश डालें। कार्यक्रम में पूर्ववत्ती छात्र संगठन के अध्यक्ष रणधीर चौधरी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ०सिकंदर चौधरी,डॉ० मुकेश कुमार, डॉ० कीर्ति वर्धन गौतम, नमन कुमार,  शत्रुघ्न कुमार,डॉ० दिलीप कुमार चौधरी, डॉ० अजय कुमार, डॉ० सरफराज सिद्दीकी, डॉ० सुरेश बिन्द, उमाशंकर पासवान,  शेखर सुमन, डॉ० रामजी पासवान, डॉ० प्रवीण प्रकाश, डॉ० अरुण कुमार, डॉ० प्रियंका कुमारी, डॉ० आसीम कुमार, डॉ० सितारे हिंद, डॉ० मौसम कुमारी, डॉ० संजीव चौधरी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी में रमेश कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे।

महाविद्यालय की छात्रा आयुषी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, संजीता कुमारी, अंशु कुमारी निकिता कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, सपना कुमारी, तनु कुमारी, सोनी कुमारी इत्यादि ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सौरभ एवं अन्य छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version