राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर मैराथन का आयोजन : मैदान होता तो खेल में बन सकता था सैकड़ों युवाओं का भविष्य | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250829-WA0059.mp4
New India Time’s

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के संयुक्त तत्वावधान में क्रीड़ा युवक संचालनालय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जलगांव के साझा पहल से ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंत्री गिरीश महाजन संचालित ज्ञानगंगा माध्यमिक विद्यालय एकलव्य प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज तिराहे से बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत बाविस्कर , जलगांव विश्व विद्यालय के सीनेट सदस्य दीपक पाटिल , जे के चौहान , जितेंद्र पाटिल , संजय पाटिल , ज्ञानगंगा के प्रमुख राजेंद्र सोनवने , ब्लॉक क्रीड़ा प्रमुख आसिफ़ सर मौजूद रहे।

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर मैराथन का आयोजन : मैदान होता तो खेल में बन सकता था सैकड़ों युवाओं का भविष्य | New India Times

3 किमी ग्रुप में जानवी प्रभाकर रोझोडे , मोहिनी प्रभाकर सुरवाडे , माया अतुल कोली , शुभांगी दीपक वनजारी। 5 किमी ग्रुप मे राज चंद्रकांत भोई , प्रतीक प्रमोद पाटिल , महेश कैलाश पाटिल , उमेश दिनकर कोली , चंद्रकांत किशोर कोली। 14-17 आयु वर्ग ग्रुप मे नेहा कैलास गायकवाड़ , जया पवार , पल्लवी कैलास नाथ , खुशी अशोक कोली , अंजली दगड़ू तड़वी। 14-17 आयु वर्ग ग्रुप मे शिवकाल रतन ऊबाले , कृष्णा अरुण इंगले , आकाश तड़वी , रविन्द्र आकाश गोपाल , दीपक भागवत गोपाल ने जीत दर्ज करी।

मैदान होता तो….. दिवंगत मंत्री आर आर पाटिल ने गृह मंत्री रहते महाराष्ट्र में करीब एक लाख युवकों को पुलिस प्रशासन में सरकारी नौकरी का अवसर दिया। इस मौके ने युवा वर्ग में खेलकूद को इतना बढ़ावा दिया कि स्कूलों के मैदान खुले प्रशिक्षण केंद्र बन गए लेकिन नेता मंत्री लोग ब्लॉक लेवल पर एक स्टेडियम नही बना सके। सत्ता के लिए शर्म की बात है कि जामनेर में तीस साल से एक सरकारी मैदान नहीं है होता तो फोर्सेस में भर्ती होने की ललक में सैकड़ों नौजवान बेहतर खिलाड़ी बनकर उभर सकते थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version