मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शाहजहांपुर, तिलहर तहसील, पुवाया एवं सदर में नगर में मजिस्ट्रेट एवं जिला अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी की टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ घरेलू गैस का व्यवसायिक प्रयोग किए जाने पर छापेमारी कर जब्ती किया गैस सिलेंडर स्टेशन रोड अम्बर होटल, लक्ष्मी होटल एवं शगुन स्वीट्स, दो गैस सिलेंडर, काशीष रेस्टोरेंट दो गैस सिलेंडर मुरादाबादी एंड हैदराबादी चिकन बिरयानी सेंटर स्टेशन रोड तीन गैस सिलेंडर, दयाल रेस्टोरेंट दो गैस सिलेंडर राम मिष्ठान भंडार तीन गैस सिलेंडर, पुवायां तहसील के खुटार रामपुर कलां ब्लॉक गुड्डू होटल दो गैस सिलेंडर, तिलहर तहसील बाईपास ममता स्वीट्स तीन गैस सिलेंडर, प्रशासन ने सभी दुकानों पर गैस सिलेंडर जब्ती कारण की कार्रवाई करते हुए दुकानदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा घरेलू गैस का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
