आसिफ शाह, मौ (भिंड), NIT;
नगर उदय अभियान के अंतर्गत राज्य मंत्री, कलेक्टर और एस डी एम ने नगर के जरुरतमंदों को लाखो रपये की जरूरी चीजें दी गईं। सा०बा०उ०मा०विद्यालय के मैदान में आये हुए अतिथियों ने नगर के जरूरत मंद लोगों को ट्राय साइकिल, व्हील चेयर, कम सुनने वाले लोगों को सुनने वाली मशीन, बैशाखी वितरित की। कलेक्टर ने विद्यालय के वाचनालय का निरीक्षण किया। नगर परिषद कार्यालय की भी निरीक्षण की गई जहाँ पर रिकॉर्ड रूम में गन्दगी को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव को फटकार लगाई और साथ ही पात्र लोगों से मिलकर नगर अभियान में लागये गये कर्मचारियों से मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया।
साथ ही नगर के वार्ड नं 9 में स्तिथ इमाम बाड़े पर कम्युनिटी हाल के निर्माण के लिये 10 लाख रुपये के राशि भी मंजूर की और वार्ड के ही सड़क हादसे में मृत इस्माइल राईन की पत्नी को 1लाख रुपये की सहायता राशि भी दी। साथ ही कई पात्र लोगों 25-25 हज़ार रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, कलेक्टर इलैया राजा टी, एस डी एम आशीष वसिष्ठ, तहसीलदार ओ पी राजपूत, नगर परिषद के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, नगर परिषद अधिकारी दिनेश श्री वास्तव, जिला मंत्री फरेंद्र सिंह सिकरवार, मरजाद सिंह यादव, हरिनारायण कुशवाह, महा मंत्री राम अख्त्यार सिंह, गिरिराज श्री वास्तव, महेंद्र परिहार, पार्षद नन्द किशोर सोनी, पार्षद राजा राम जैन, पार्षद विमल कुशवाह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, समाज सुधार सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रहीस अंसारी, आसिफ शाह(लकी), बाशिद अली के साथ साथ नगर के सम्मानीय लोग मौजूद थे।
