बुरहानपुर पुलिस की संवेदनशील पहल: 5 बच्चे सुरक्षित दस्तयाब, परिजनों से मिलाए गए | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर पुलिस की संवेदनशील पहल: 5 बच्चे सुरक्षित दस्तयाब, परिजनों से मिलाए गए | New India Times

बुरहानपुर पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए थाना नेपानगर एवं थाना लालबाग पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया। थाना नेपानगर अंतर्गत दो बच्चे बिना बताए घर से खंडवा चले गए थे, जिन्हें पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए खंडवा से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

इसी प्रकार थाना लालबाग अंतर्गत निजी स्कूल के हॉस्टल से बिना बताए गए तीन बच्चों को थाना प्रभारी लालबाग की तत्परता से इटारसी आरपीएफ की मदद से इटारसी से दस्तयाब किया गया। समय पर उठाए गए इन कदमों से बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के पास पहुँचाया गया। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने दोनों थाना प्रभारियों की सतर्कता और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version