राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष के हटाए जाने के बाद सीएमओ और लेखपाल पर भी करवाई गाज गिर सकती है, यह बात विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने देर रात पत्रकारों की चर्चा करते हुए कही, उन्होंने कहा कि सभी आरोप सिद्ध हो चुके हैं और कार्रवाई हो रही है। वित्तीय अनियमितताओं के शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को पद से पृथक किए जाने विधायक समर्थकों और 12 पार्षदों में दूसरे दिन भी खुशी का माहौल है।
नगर पालिका चौराहे पर मंगलवार को जमकर आतिशबाजी की गई,इस दौरान विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाए जाने के बाद 2 दिन से नगर में उत्सव मनाया जा रहा है, पटाखे फोड़े जा रहे हैं मिठाइयां बांटी जा रही हैं, इस निर्णय से भाजपा के कार्यकर्ताओं में के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुश हैं वह लगातार बधाइयां दे रहे हैं,पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा आगामी नगर पालिका अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा यह पार्टी का नेतृत्व तय करेगा।
विधानसभा में उन्होंने कहा था कि पीछे हाथ बंधे हैं मुंह में लगा है ताला, कैसे कहे, किससे कहे, मेरे पैर का कांटा निकाल दो, क्या नगरपालिका अध्यक्ष हटाने के बाद पर का कांटा निकल गया ,दर्द कम हुआ क्या के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह अपनी बात करने का तरीका था,आगामी अध्यक्ष के लिए सभी पार्षद मिलकर जो निर्णय करेंगे,उन्होंने कहा नगरपालिका अध्यक्ष सीएमओ और लेखपाल पर आरोप सिद्ध हुए हैं,सभी पर कार्रवाई होगी।
