मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मिला Times Applaud Inspiring Leaders Award 2025 | New India Times

फैय्याज खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मिला Times Applaud Inspiring Leaders Award 2025 | New India Times

विले पार्ले स्थित जिंजर होटल में आयोजित ‘Times Applaud Inspiring Leaders Award 2025’ समारोह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने समाज और मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। इसी कार्यक्रम में दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को उनकी पत्रकारिता और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आए हुए कई नामी हस्तियों और उद्योग जगत की प्रमुख शख्सियतों ने शिरकत की। सम्मान प्राप्त करने के बाद दिलशाद एस. खान ने आयोजकों और पाठकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी टीम और पाठकों के सहयोग की बदौलत संभव हुआ है। यह सम्मान समारोह मीडिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक नेताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तौसीफ पटेल, सुनील पांडेय, नितिन गोहिल और अनुपम मित्तल आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version