आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद में सेक्स रैकेट और मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले मुरादाबाद रेलवे मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सौरभ पाल सिंह और अभिषेक कुमार ने निभाई थी. इन तीनों की सजगता से तीन लड़कियों की जिंदगियां बच गई. 19 अगस्त को ट्रेन संख्या 13152 में इन तीनों ने ट्रेन में संदिग्ध लड़कियों को देखा तो तुरंत पुलिस और जीआरपी को कॉल किया। उसके बाद खुलासा हुआ कि मुरादाबाद में बड़े स्तर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग में यह लड़कियां इस गैंग के चंगुल में थीं। अगर जितेंद्र सिंह गंभीर न होते तो ये लड़कियां फिर उसी नर्क में फंस जातीं। ऐसे लोगों के लिए एक सलाम तो बनता ही है।
जितेन्द्र सिंह उनके साथियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, महासचिव आकाश शर्मा और कोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उनके कार्यालय पहुचे और उन्हें बुके व प्रतीक चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही इस पुरे मामले में मुरादाबाद पुलिस की भी सराहना करते हैं कि मुरादाबाद पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आयी और गैंग के 5 सदस्यों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गैंग कि मुख्य सरगना पिंकी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पिंकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग जगह पर दबिश दे रही हैं।
इस अवसर पर मंडल महासचिव धर्मवीर सिंह ने कहा की हमारे साथी जितेंद्र की सूझ बूझ से एक सेक्स रैकेट और मानव तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ। यह काम बिना मिडिया के नहीं होता जिस तरह से मिडिया ने इस मामले को उठाया पुलिस ने भी इस पुरे मामले को गंभीरता से लिया और सभी आरोपियों को जेल भेजा। आज जिस तरह से मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हमारे कार्यालय पहुंचकर हमारे साथियों को सम्मानित करने का काम किया है। मैं उसके लिए प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों को धन्यवाद करता हूं।
मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा आज मुरादाबाद रेलवे मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सौरभ पाल सिंह और अभिषेक कुमार को हमारी तरफ से सम्मानित किया गया हैं। इन तीनों की सूझबूझ से तीन लड़कियों को सेक्स रैकेट और मानव तस्करी गैंग से तो बचाया ही साथ ही इस गैंग को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। हमारे प्रेस क्लब की तरफ से जो भी इस तरह का कार्य करेंगे उनको हमेशा सम्मानित किया जायेगा। जिससे मुरादाबाद के लोगों को भी मेसेज जाये की आपकी मदद से इस तरह की गंदगी फैलाने वाले लोगों को उनकी जहां जगह हैं वहां पहुंचाया जाये। साथ ही पीड़ित को न्याय मिल सके।
सम्मान करने वालों में मुरादाबाद जर्नलिस्ट क्लब के संरक्षक राजीव शर्मा, मिडिया प्रभारी गोविन्द पाल, प्रवक्ता युदवीर चौहान वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश, वीपी उपाध्यक्ष, प्रमोद पथिक, राकेश कुमार, अंकित चौहान, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। वही रेलवे यूनियन उर्मू मंडल उपाध्यक्ष वी एल मीणा सहित आदि सदस्य शामिल हुए।
