अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 
भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के नाम से फेसबुक पर यूज़र आईडी बना कर उनको कॉलगर्ल बतलाता था।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सायबर क्राइम थाने में कई अंजान लड़कियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई व्यक्ति फेसबुक पर लड़कियों की फोटोज डिस्प्ले पिक्चर लगाकर उन्हें कॉलगर्ल बतलाता है।
मामले की विवेचना के उपरांत एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब उस से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। साइबर क्राइम पुलिस का कहना है कि पकडे गये आरोपी की पहचान अशोक जांगड़े 37 वर्ष पुत्र लखनलाल जांगड़े निवासी छत्रछाया कालोनी छत्रछाया नगर पीथमपुर धार, के रूप में हुई है। आरोपी अशोक जांगड़े, पेशे से फोर्स मोटर्स कंपनी में मजदूरी का काम करता है।
पुलिस का कहना है कि आज शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है।
