मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश थांगता एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 6वीं राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक भोपाल थांगता एसोसिएशन द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित की गई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें जिला थांगता स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्शल आर्ट कोच योगेश रुखमांगद ने जानकारी देते हुए बताया की जिले से 38 सदस्य बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में ओवरऑल प्रथम स्थान एवं बालक वर्ग में ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर छिंदवाड़ा जिले को विजेता बनने में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई। 14 वर्ष सब-जूनियर,18 वर्ष जूनियर वर्ग एवं 18 वर्ष सीनियर बालक/बालिका ने स्वर्ण पदक अर्जित कर आगामी अक्टूबर एवं दिसंबर माह हेतु आयोजित गोवा मढ़गांव एवं असम गुवाहाटी हेतु राष्ट्रीय स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

थांगता प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के स्टाइल एक एवं स्टाइल दो की आयु 14 वर्ष सब-जूनियर की -25 कि.ग्रा.नक्ष जैसवाल,अमोल खेत्रपाल,अथर्व मानकदीवे,सोनाक्षी बेस,-29 कि.ग्रा.अंश ढोक,आयुष धुर्वे -33 कि.ग्रा.श्रीसमर्थ रुखमांगद,पार्थ लारोकर-37 कि.ग्रा.श्रेयश गुप्ता,डिंकल बरहैया,हर्ष इवने,अनाबिया खान-41 कि.ग्रा.काव्य कुरोलिया,निहार साहू,श्रेया केवट,समृद्धि चौहान,-45 कि.ग्रा.अर्पित विश्वकर्मा,आरव जैसवाल,वेदिश भूमरकर -49कि.ग्रा.अनिष्का जैसवाल -53 कि.ग्रा.विभोर मालवी,स्वस्ति जैन,+53कि.ग्रा. मो.आवान खान एवं 18 वर्ष जूनियर वर्ग में -40कि.ग्रा.अनिका सेन, -44कि.ग्रा.हिमेश भारती,यथार्थ मानकदिवे,-48कि.ग्रा.आशना धुर्वे,सोम कुमार विश्वकर्मा,अथर्व ठाकुर,-52कि.ग्रा.अनुज भारद्वाज,ओम ठाकुर,श्रृष्टि पांडे, -56कि.ग्रा.निशिकेत सल्लाम,-65कि.ग्रा.अथर्व गुगनानी,-75कि.ग्रा. अंश जैन,+80कि.ग्रा.जयंत साहू,18 वर्ष के सीनियर वर्ग में -52कि.ग्रा. दुर्गा साक्षी बेस,-60लक्ष्य विश्वकर्मा। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय थांगता प्रतियोगिता में अपने जिले,प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर म.प्र.थांगता एसोसिएशन महासचिव शिवेंद्र सिंह परमार,एलएनसीटी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन,शारदा बिहार स्पोर्ट्स एचओडी भोपाल थांगता संघ सचिव राजेंद्र कुमार पाल, आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी कप्तान अनुरोध शर्मा,जनपद पंचायत कार्यपालिका अधिकारी श्रीमती रश्मि चौहान,जिला ग्रैपलिंग स्पोर्ट्स संघ उपाध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,जिला थांगता संघ उपाध्यक्ष मितेश जैसवाल,आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष निलेश शुक्ला,उपाध्यक्ष नितिन राजोरिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता रुखमांगद, वसीम खान, निखिल जैसवाल, निगघत खान, अक्षिता जैसवाल,जगदीश धुर्वे, संजय बेस ने हार्दिक बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक जीतने हेतु बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
