मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शहर व गांव में साईकिल चुरा कर सस्ते दामों में बेच कर अपने नशे के शौक को पूरा करते थे, दो आरोपी गिरफ्तार, अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार पुलिस ने किया खुला। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में सदर बाजार पुलिस को मिली सफलता।
अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उo निo रणजीत बहादुर सिंह, उo निo दिलशाद खां पुलिस तुम के साथ शिवम उर्फ जोशी निवासी मोहल्ला रेती निकट विष्णु वाटिका, थाना आरसी मिशन, आशिफ गोटिया थाना सिंधौली शाहजहांपुर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे ओसीएफ से किया गिरफ्तार, 6 साईकिल की बरामद।
अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने बताया कि आशिफ और शिवम को गिरफ्तार किया गया है, चोरी की छे साईकिल बरामद की है, पूछ ताछ में इनके द्वारा बताया गया कि ये नशे के आदी है, नशे की पूर्ति के लिए शहर व गांव में साईकिल चुरा कर, अलग अलग गांव में सस्ते दामों में बेच देते है। ये साईकिलों को बेचने की फिराक में थे, तब इनको गिरफ्तार किया गया, शिवम पर चार व आशिफ पर नौ मामले दर्ज है।
