बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ भोपाल के रहवासी हुए लामबंद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बिजली कंपनी की मनमानी एवं स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर भोपाल शहर के विभिन्न इलाके के रहवासियों ने मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आप को बता दें कि बिजली कंपनी द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिसका पहले से उपभोक्ता विरोध कर रहे हैं । विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जब  बिजली कानून 2003 की धारा 47/5 में यह बात कही गई कि यदि बिजली उपभोक्ता चाहे तो वह प्रीपेड या पोस्टपेड कोई सा भी मीटर लगवा सकता है उसको बाध्य नहीं किया जा सकता । परंतु तमाम नियमों को धता बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी चलाते हुए क्यों स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं।

बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ भोपाल के रहवासी हुए लामबंद | New India Times

परिणाम स्वरूप आज जो बिल आ रहा है वह लगातार बढ़ कर आ रहा है। लोगों का कहना है कि 100-200% तक की बढ़ोतरी हुई है जिसका विरोध हम कर रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के विनोद लोगारिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह स्मार्ट मीटर बिजली के निजीकरण का ही परिणाम है । बिजली कंपनी को आज केंद्र व राज्य सरकार ने  बिजली को अडानी को बेच दिया है। और अडानी की कंपनी जनता से अधिकतम मुनाफा कमाने के लिए स्मार्ट मीटर ले कर आई है। इसीलिए ये मीटर बहुत ही ज्यादा बिल दे रहा है। जिस किसी उपभोक्ता का बिल पहले 250-300₹ आता था अभी उसका बिल 2500,4000,5000 तक आ रहा है।

बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ भोपाल के रहवासी हुए लामबंद | New India Times

इस मौके पर बिजली उपभोक्ता एसोसिएसन भोपाल प्रभारी मुदित भटनागर ने बताया की ये बिजली कानून 2020 व बिजली के निजीकरण के कारण हो रहा है जहां सरकारों ने कंपनी के हाथ मे इतनी ज्यादा शक्ति दे दी है की बे आज आम जनता को लगातार बिजली जैसे जरूरी सुविधा से भी वंचित कर रहे है ये अन्याय पूर्ण है जिसकी हम घोर निंदा करते है। और आम जनता से ये अपील करते है की बिजली के निजीकरण व प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन आंदोलन तेज करें । आज के इस प्रदर्शन को अर्जुन नगर, बड़ा चंबल, ऐशबाग भानपुर, जहांगीराबाद, लालघाटी  आदि इलाको के उपभोक्तायों ने भी अपनी बात रखी। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, व आमजन शामिल हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version