अनूपपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को 06 किलो गांजा के साथ किया गिरफ़्तार | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, अनूपपुर (मप्र), NIT:

अनूपपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को 06 किलो गांजा के साथ किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की जिला शहडोल के केशवाही क्षेत्र से मोटर सायकल द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर अनूपपुर जिले में अवैध कारोबार किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गांजा तस्करी में लगे आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 24.08.2025 रविवार की शाम को टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार,  आरक्षक प्रकाश तिवारी की टीम के द्वारा घेराबंदी की गई।

रामसागर तालाब के पास पुरानी बस्ती अनूपपुर में एक काले रंग हीरो कंपनी की एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 65 जेड बी 9205 से भागते हुए नवयुवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो चेक करने पर वाहन के पेट्रोल टंकी के ऊपर एक सफेद कलर की थैले के अंदर 06 पैकिटो में कुल 06 किलो कीमती करीबन 60,000 रूपये एवं हीरो कंपनी की काले रंग की एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 65 जेड बी 9205 कीमती करीबन 60000 रूपये को जप्त किया जाकर।

आरोपी रजनीश मिश्रा पिता लक्ष्मीनाथ मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम झिरिया थाना बुढार जिला शहडोल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 426/25 धारा 8/20बी एन.डी.पी. एस. एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।शहडोल जिले के थाना बुढार की पुलिस चौकी केशवाही अंतर्गत ग्राम झिरिया से लाकर अनूपपुर जिले में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध व्यापार में गिरफ्तार आरोपी रजनीश मिश्रा से कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ कर मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लगे अन्य आरोपियों के बारे में पतसाजी की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article