APK फाईल को लेकर राज्य सायबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल साइबर पुलिस ने APK फाईल को लेकर एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि वर्तमान में सायबर ठग प्रचलित मोबाईल Application की “APK” फाइल्स के नाम पर लोगों के मोबाइल में वायरस/मालवेयर इंस्टॉल करा कर बैंकिंग डिटेल्स, UPI PIN, और व्यक्तिगत जानकारी चुरा रहे हैं। जिससे लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है।

APK फाईल को लेकर राज्य सायबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी | New India Times


टॉप ट्रेंडिंग 07 APK फाइल्स के नाम:-

Gas Connection APK Fraud- नकली ऐप डाउनलोड करवा कर गैस कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं।

Online Car Rental APK Fraud- कार बुकिंग/रेंटल ऐप्स के जरिए एडवांस पेमेंट ठगी।

E-SIM Activation APK Fraud- नकली ऐप से E-SIM एक्टिवेट कराकर पहचान और मोबाइल नंबर का एक्सेस ।

Hospital Appointment APK Fraud- अपॉइंटमेंट बुकिंग APK से डेटा चोरी और पेमेंट फ्रॉड।

Banking APK Fraud- बैंकिंग सर्विसेस के नाम पर बने APK से UPI/Net Banking की जानकारी चोरी।

Wedding Invitation APK Fraud- शादी का निमंत्रण बताकर APK भेजा जाता है, क्लिक करते ही मोबाइल हैक।

Traffic Challan/Vahan Parivahan APK Fraud- फर्जी चालान ऐप्स के जरिए भुगतान के नाम पर ठगी।

बचाव के उपाय

कभी भी अज्ञात लिंक/WhatsApp/Email से APK डाउनलोड न करें।

केवल Google Play Store/Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL को ध्यान से चेक करें।

बैंक, गैस, कार रेंटल, अस्पताल या किसी भी सरकारी सेवा से जुड़े काम सीधे ऑफिशियल वेबसाइट / ऐप से ही करें।

मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें।

ठगी का शिकार होने पर तुरत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version