अतिवृष्टि से फसलों का नुकसान, कम मुआवज़ा और खाद संकट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250822-WA0028.mp4

देवरी क्षेत्र में पिछले दिनों अतिवृष्टि से खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान, कम मुआवजा देने एवं डीएपी और यूरिया खाद संकट सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने पुलिस चौकी प्रांगण में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों के साथ रैली निकाली एवं मुख्य सड़क पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया एवं वक्ताओं ने नुक्कड़ सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये इसके बाद राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

अतिवृष्टि से फसलों का नुकसान, कम मुआवज़ा और खाद संकट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन | New India Times

ज्ञापन में कहा गया है कि देवरी क्षेत्र में लगातार हो रही अतिवृष्टि से खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन, मक्का, उड़द पूरी तरह नष्ट हो जाने से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करा कर मुआवजा दिए जाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि में अनियमिताओं की जांच, अतिवृष्टि से किसानों के कुएं खेतों के बंधान और कई गांव में गरीब लोगों के कच्चे आवास क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें मुआवजा और खाद्यान्न की मांग की, अति वर्षा के कारण खेतों की फसल बह गई है, नदी नालों और बांधों की नहरें बुरी फटने से किसानों के खेत बह गए हैं जिससे किसानों के परिवार पर भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है जिन्हें अविलंब शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अति वर्षा से प्रधानमंत्री सड़क, मुख्यमंत्री सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जो बाढ़़ में बह गई हैं जिनकी तत्काल मरम्मत की जाए ताकि स्कूली बच्चों को परेशानी ना हो। वर्षा काल के दौरान संवेदी पुल पुलियों पर सूचक बोर्ड लगाया जाए। विद्युत कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ठेकेदार लोगों के यहां जबरन लगाकर अवैध वसूली की जा रही है।

अतिवृष्टि से फसलों का नुकसान, कम मुआवज़ा और खाद संकट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन | New India Times

देवरी नगर एवं ग्रामीण अंचलों में स्मैक एक जैसे मादक पदार्थ अवैध शराब खेती की संचालित किया जा रहे हैं जिससे नशे की जाल में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं। ड्रग्स तस्करी का केंद्र बन चुका देवरी और केसली में राज्य स्तरीय गिरोह सक्रिय है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व मेें एक दर्जन से अधिक गांवों को विस्थापित किया गया है, जहां बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे विस्थापित गांव और परिवार को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। नेशनल हाईवे 44 पर बड़े बड़े गड्ढे उत्पन्न हुए हैं जिनकी मरम्मत न कराकर लोगों से टोल वसूला जा रहा है, इस दौरान गांव गांव से आए किसान एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version