ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कॉम्बिंग गश्त में 271 वारंटियों की गिरफ्तारी, 322 गुण्डा-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कॉम्बिंग गश्त में 271 वारंटियों की गिरफ्तारी, 322 गुण्डा-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग | New India Times

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 20/21 अगस्त 2025 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी, अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कॉम्बिंग गश्त में 271 वारंटियों की गिरफ्तारी, 322 गुण्डा-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग | New India Times

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विशेष तौर पर चेकिंग की गई।

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कॉम्बिंग गश्त में 271 वारंटियों की गिरफ्तारी, 322 गुण्डा-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग | New India Times

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 124 स्थाई वारंट, 147 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 167 गुण्डा एवं 155 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना महाराजपुरा, बहोड़ापुर, माधौगंज एवं बिजौली में अवैध शराब का 01-01 तथा डबरा देहात में अवैध शराब के 02 एवं थाना करहिया में जुआ का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना हजीरा एवं हस्तिनापुर में 01-01 अवैध हथियार सहित आरोपियों को पकड़ा गया और थाना पुरानी छावनी में एक फरारी इनामी आरोपयिं को गिरफ्तार किया गया इसके अलावा 02 अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की गई हैं।कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया।

शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version