अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र),NIT;
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा केप्रदेश मंत्री व मेहगांव कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया इन दिनों एकात्म यात्रा की तैयारी में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया जी को एकात्म यात्रा का मेहगांव का प्रभारी बनाया है।
यह एकात्म यात्रा 8 जनवरी को सुबह 10 बजे भिंड बरोही होते हुए मेहगांव नगर में प्रवेश करेगी। इस धार्मिक व सांस्क्रतिक यात्रा को सफल बनाने के लिए देवेन्द्र नरवरिया जी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह गांव गांव जाकर लोगों को यात्रा के संबन्ध में जानकारी दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के साथ साथ श्री देवेन्द्र नरवरिया सन्त समाज से भी यात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। वह बुधबार को अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचे, दंदरौआ धाम पहुंचकर श्री देवेन्द्र नरवरिया जी ने धाम के महंत श्री श्री 1008 राम दास जी महाराज की चरण वंदना कर एकात्म यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। सहज सरल व्यक्तित्व के धनी सन्त समाज की महान विभूति महा मण्डलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज ने भी मण्डी अध्यक्ष का अनुरोध स्वीकार कर लिया और उन्होंने एकात्म यात्रा में शामिल होने की स्वीक्रति प्रदान की है। मेहगांव मण्डी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नरवरिया जी शुक्रवार 5 जनवरी को अपने साथी भाजपा जिला महामन्त्री सतेन्द्र भदौरिया, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बजरंग भदौरिया, महामन्त्री उपेन्द्र राजौरियावएवं सत्यभान नरवरिया जी के साथ क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे और वहां के सन्त समाज से एकात्म यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह करेंगे। श्री नरवरिया जी ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ एकात्म यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि यह एकात्म यात्रा जैसे ही मेहगांव नगर में प्रवेश करेगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मण्डल के अध्यक्ष गणेश जादोन के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। पार्टी की महिला मोर्चा की बहिनों द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की जिला मंत्री पार्षद बबली तोमर व महिला आयोग की सखी श्रीमती सुधा राठौर को सौंपी गई है।
श्री देवेन्द्र नरवरिया जी ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बन्धु समाज सेवी व सभी आमजन साथियों से आग्रह किया है कि वह 8 जनवरी को प्रात 10 बजे मेहगांव पहुंचकर एकात्म यात्रा का भव्य स्वागत करें।
