बिना नंबर प्लेट की गाडियों से रेत का अवैध परिवहन जारी, बीजेपी नेता पर बिना नंबर की गाडी चलवाने का आरोप | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, विजयराघवगढ़-कटनी (मप्र), NIT; ​बिना नंबर प्लेट की गाडियों से रेत का अवैध परिवहन जारी, बीजेपी नेता पर बिना नंबर की गाडी चलवाने का आरोप | New India Timesविजयराघवगढ़ में इन दिनों खुलेआम बिना नम्बर की गाड़ियां रोड पर दौड़ लगा रही हैं, जिसकी तरफ पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इन बिना नंबर की गाडियों से धडल्ले के साथ अवैध रेत का परिवहन जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कटनी के जाने माने भाजपा नेता की भी कई गाड़ियां बिना नंबर के चल रही हैं, जो सत्ता पक्ष का लाभ उठाते हुए शासन को ठेगा दिखा रहे हैं। बताया जाता है कि इसी नेता के वाहन ने कुछ दिन पूर्व विजयराघवगढ़ मे दिन दहाड़े एक पटवारी को परिवार के साथ साथ त्रिपाठी परिवार को कुचल दिया था जिसको सुरक्षित जिला प्रशासन व स्थानीय दबंग नेताओं निकाल लिया। उस घटना के बाद अब यही नेता खुलेआम रोडो पर अपने वाहन बिना नम्बर के चला रहे हैं। ​बिना नंबर प्लेट की गाडियों से रेत का अवैध परिवहन जारी, बीजेपी नेता पर बिना नंबर की गाडी चलवाने का आरोप | New India Timesरेत कारोबार में लिप्त यह जनप्रतिनिधी  विजयराघवगढ़ अवैध रूप से करोड़ों का व्यापार कर रहे हैं। भारी वाहन को जब नगर के युवाओं ने रोका तो ड्राइवर ने बडे ही हर्ष से बताया की यह पायल जी की गाड़ी है। अब प्रश्न यह उठता है कि जिला प्रशासन इस ओर से क्यों आँख बंद किए हुए है? आखिर वाहन मालिकों को बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को दौड़ाने की छूट कयों दी जा रही है? बताया जाता है कि बिना नंबर की गाडी से दुर्घटना होने पर उसे आसानी से बचा लिया जाता है और अज्ञात वाहन दुर्घटना का केस बना मामले को रफा दफा करन दिया जाता है।

By nit

Exit mobile version