मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के अमरपाटन कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत खजुरी सुखनंदन में वितरक शिवप्रताप कुशवाहा के द्वारा खाद वितरण की शिकायत की गयी। जिस पर कृषि विस्तार अधिकारी अमरपाटन ने वितरक के यहां आकर खाद वितरण का दिनांक 19 अगस्त 25 के दोपहर से वितरण कार्य शुरू किया जिसमें एक कमरे में लगभग 300 बोरी खाद अघोषित रखी थी। जिसे वितरक ने चुपचाप ताला बंद कर कृषि विस्तार अधिकारी से तू तू मत मय करने लगा तब कृषि विस्तार अधिकारी ने पुलिस थाना ताला और तहसीलदार अमरपाटन को फोन पर से जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही मर दल-बल के साथ पुलिस थाना प्रभारी एम.के.मिश्रा और नायब तहसीलदार ताला और तहसीलदार अमरपाटन डॉ.आर.डी.साकेत ने मोर्चा संम्हालते हुए भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज तो वितरक ताला बंद कर भाग गया। तो सील चपड़ा लगवाया गया है। कल ताला तोड़कर किसानों को शासन रेट पर किसानों के भूमिस्वामित्व रिकॉर्ड देखकर वितरण कराया जायेगा। इस बात से सहमत होकर किसानों ने शांत हो गये और कल के इंतजार में हो गये। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी ने कहा कि इस वितरक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जायेगी और यदि रात में सील चपड़ा तोड़ा जाकर खाद गायब की गई तो इसकी भी एफ आई आर पुलिस में दर्ज कराई जायेगी और वितरक का लाइसेंस रद्द कराया जायेगा।
