एसबीआई बैंक द्वारा आयोजित "साइबर सतर्क जागरूकता रथ" को  एडिशनल एसपी अंतरसिंह कनेश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसबीआई बैंक द्वारा आयोजित "साइबर सतर्क जागरूकता रथ" को  एडिशनल एसपी अंतरसिंह कनेश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

दिनांक 16.08.2025 को जिला बुरहानपुर में एसबीआई बैंक द्वारा “साइबर सतर्क जागरूकता रथ” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश,श्री मनेन्द्र साहू मुख्य प्रबंधक एसबीआई बैंक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह साइबर सतर्क जागरूकता रथ आगामी दिनों में जिले के गांव, मोहल्लों, गलियों और बाज़ारों में भ्रमण कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश, स्लोगन, पोस्टर एवं पम्पलेट्स के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि-

अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।

किसी भी संदिग्ध कॉल पर अपने बैंक संबंधी विवरण साझा न करें।

ओटीपी, पासवर्ड एवं एटीएम पिन किसी को न बताएं।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश ने कहा कि – “आज के समय में साइबर अपराध सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा जिससे आमजन ठगी से बच सकें।

एसबीआई बैंक मैनेजर श्री मनेन्द्र साहू  ने बताया कि – “एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस पहल से लोगों में साइबर सतर्कता बढ़ेगी और वे सुरक्षित डिजिटल लेनदेन कर पाएंगे।” जिला पुलिस एवं बैंक अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं सजग रहें और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version