गुलजार अहमद, मैनपुरी (यूपी), NIT;
शिक्षाविद स्वर्गीय सतीश चन्द्र दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय किक्रेट टूर्नामेन्ट जो कि ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले उत्तर भारत का पहला ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक टूर्नामेंट का आनंद उठाने के लिए मैदान पर पहुंचते हैं। टूर्नामेंट के पूल बी का पहले मैच में ग्वालियर व बरेली के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 10 विकेट खोकर 169 रन बनाए, जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने 3 विकेट खोकर 24. 2 ओवरों में मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच का शुभारंभ सुरेन्द्र शंखवार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बुधवार को नेशनल महाविद्यालय में खेले गये पूल बी के पहले लीग मैच में ग्वालियर के कप्तान सचिन चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ग्वालियर की पूरी टीम ने 10 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ग्वालियर की ओर से देवचल ने 45, कुलदीप ने 36, दीपक सोलंकी ने 33, सोनू ने 23 रनों के योगदान दिया, अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का अंक भी न छू सका। बरेली की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश व आशीष ने 3-3, अंकित व ऋषिकांत ने 1-1 विकेट लिए।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम ने 24.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर संघर्ष पूर्ण मैच जीता। बरेली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भार्गव शर्मा ने 66, अभिषेक ने 58, ओजस अग्रवाल ने 14 व लोकेश ने 8 रनों का योगदान दिया। ग्वालियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने 2 व राहुल ने एक विकेट लिए। शानदार ऑलराण्ड प्रर्दान करने पर बरेली के भार्गव को को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार हरिओम यादव द्वारा प्रदान किया गया।
इनका रहा योगदान
मैच में अम्पायरिंग की भूमिका बीपी सिंह एवं राजीव कुवाह ने निभाई। मैच का आखों देखा हाल आमिर रियाज उर्फ नूर ने सुनाया तथा स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा, अंशिका शर्मा एवं संदीप मिश्रा ने निभाई।
ये लोग रहे मौजूद
डा0 मनोज दीक्षित, जलज सक्सेना, आशीश पाठक, डा0 विनोद गोस्वामी, सुरजीत सिंह राठौर, बाबा औतार सिंह, लाखन सिंह, सुरेन्द्र शंखवार, वीरेन्द्र शर्मा, संजीव मिश्रा, गौरांग सक्सेना, अभिसिंचन यादव, प्रशान्त दीक्षित, विजय यादव, दिव्यांग मिश्रा, अर्पित शर्मा, चित्रांग सक्सेना, भरत राठौर, आशू यादव, भानू यादव, बबलू रायजादा आदि लोग मौजूद रहे।
