जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा | New India Times

भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस जन्माष्टमी पर 64 योगिनी से यादव समाज द्वारा  शोभा यात्रा निकाली गई , जिसमें बरेदी नृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी गई,शोभा यात्रा ग्राम महाराजपुर से होती हुई नेशनल हाईवे 44 के होते हुए देवरी पहुंची जहां गैस एजेंसी पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने स्वागत किया गया, शोभा यात्रा में संजय ब्रजपुरिया शामिल हुए, इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई नगर पालिका चौराहा पर पहुँची जहां अलकेश जैन द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद शोभायात्रा झुनकू पुल पहुंची जहां नितिन ठाकुर द्वारा स्वागत किया, सिविल लाइन चौराहा पर जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह लोधी सेमरा खेड़ी द्वारा स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के दौरान बरेदी नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, सिविल लाइन से होती हुई शोभायात्रा मंडी पहुंची, जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा,समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, समाज संगठित रहे व्यापार की ओर एवं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया एवं अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मंच संचालन लीलाधर यादव, आभार व्यक्त कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में राजधार यादव, राजकुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, रामकृष्ण यादव,मुकेश यादव, उमाराम यादव, जीवन यादव, अरविंद यादव, सुभाष यादव, बृजभान यादव , दिनेश यादव, कमलेश यादव, आशीष बाबा राजौरिया, पुष्पेंद्र लोधी, महेंद्र लोधी, बारह सरपंच पप्पू राय, गौरव पांडे,शुभम शर्मा,भरत रजक, सौरभ नामदेव, नीरज कोष्टी, विक्रम रजक, शैंकी राय,अंशुल शुक्ला, सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में यादव समाज  के लोग शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version