रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधालय के भैया बहनों ने राधा कृष्ण के स्वरुप में आये ओर राधा कृष्ण प्रतियोगिता संपन्न हुई।

शिक्षा के मंदिर में मटकी फोड़ रास लीला, कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विधालय के दीदी व आचार्य द्वारा भैया बहनों को प्रसादी वितरण की गई।

कार्यक्रम के अतिथि विधालय की तीनों पाली प्रमुख श्रीमती रश्मि शर्मा, उषा काग, रिंकु पंड्या दीदी थे अतिथियों का स्वागत भाग्य श्री दीदी, निर्मला दीदी,रेखा पडियार दीदी ने किया अतिथियों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव व कृष्ण भगवान की लीला का उद्बोधन दिया अतिथियों का परिचय विधालय की दीदी शिवानी राठौर ने किया व संचालन विधालय के आचार्य राकेश शर्मा ने किया आभार विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने माना।
