रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ के सभी शासकीय, प्रायवेट शालाओं, थाना, दीनदयाल चौक, इन्दिरा चौक, नगर पालिका दमुआ सहित सभी जगह तिरंगा फहराया गया। ध्वज सलामी उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों नपाध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप, सभी सभापति, पार्षद गण सभी शालाओं के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। सभी को मिष्ठान वितरण किया।
नगर पालिका भवन को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। एनसीसी छात्रों का बैंड और छात्राओं का बैंड लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। वन विभाग सहित सभी पंचायतों में तिरंगा फहराया गया। आजादी के इस जश्न में हर वर्ग शामिल हुआ। आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया गया।
