ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने ध्वजारोहण कर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने ध्वजारोहण कर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकु टांक के द्वारा पुरानी परंपरा अनुसार इक़बाल चौक मंडी चौराहे पर झंडा वंदन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन कर कहा कि देश की आज़ादी की हर भारतीय नागरिक को कीमत समझनी चाहिए। देश को आज़ाद कराने के लिए महात्मा गांधी, मंगल पांडे, शहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु, रानी लक्ष्मीबाई, अशफ़ाक उल्ला खान, सुभाष चंद्र बोस, ज्योतिबा फुले जैसे हज़ारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए एवं इसके बाद समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान हमीद क़ाज़ी,अजय सिंह रघुवंशी, इंद्रसेन देशमुख, अब्दुल्ला अंसारी, संजय चौकसे, अकील औलिया, इस्माइल अंसारी, विनोद मोरे, एहफ़ाज़ मुज्जू मीर, हमीद उल्लाह ख़ान डायमंड, एडवोकेट उबैद शेख, आसिफ खान, फहीम हाशमी, रुपिंदर कीर, सईद चुन्नू सेठ, डॉ एसएम तारीक, वाजिद इकबाल, डॉ फरीद क़ाज़ी, आरिफ अंसारी, हर्षित सिंह ठाकुर, डॉ इमरान खान, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, शैली कीर, कैलाश यावतकर, नईम भाई, सरिता राजेश भगत, तसनीम मोहम्मद मर्चेंट, रफीक गुल मोहम्मद, आशीष भगत, मुन्ना पहलवान, अरुण महाराज जोशी, वसीम बक्श, डॉक्टर एसएम सादिक, रियाज़ उल हक़ अंसारी, असलम खान, साजिद अंसारी, विनय शाह, रफीक मंसूरी, राजेश भगत, हन्नू भाई, मुशर्रफ़ खान, एडवोकेट रजनी चौहान, जुबेर अंसारी, डॉक्टर फिरोज बैग, मोहम्मद मर्चेंट, हाजी अब्दुल बासित, प्रमोद जैन, हुजैफा मुलायमवाला, शहजाद नूर, आसिफ कुरेशी, कासीमुद्दीन, सोहराब कुरैशी, दानिश, पंकज टंडन, निलेश शाह, रफीक कमल, वसीम कुरेशी, नईम भाई, ज़िया अंसारी, मुमताज भाई, शब्बीर, शेख अनीस, जहीर अहमद, मोहसिन खान, साबिर बैग, नजीर बैग, शेख आरिफ, तेजराज महाजन, नंदू खंभाते, हीरालाल महाजन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संतोष देवताले द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version