रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई झाबुआ पहुंचे। कलेक्टर ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

विदित है प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना ( मध्यान्ह भोजन) का शुभारम्भ 15 अगस्त 1995 से हुआ था जिसके बाद से यह परंपरा स्थापित हुई कि हर स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ भोजन ग्रहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में बच्चें उपस्थित रहे।
