शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

जनपद गोरखपुर में विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई एफ एफ डी सी, एंग्री जंक्शन केन्द्र एवं अन्य बिक्री केंद्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, चरगांवा, जनपद -गोरखपुर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय सिंह, उप कृषि निदेशक,गोरखपुर, डॉ. आर. के. नायक, उप महाप्रबंधक, (कृषि सेवाएं) इफको, लखनऊ, उत्तर प्रदेश,डॉ. राम तेज यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय चरगांवा जनपद-गोरखपुर, देवेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, गोरखपुर,डॉ. विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक, इफको जनपद-गोरखपुर, कौशिक पाण्डेय, उप क्षेत्र प्रबंधक, इफको गोरखपुर के साथ साथ लगभग 80 केन्द्र प्रभारी ने भाग लिया। एस.एफ.ए. हॉटस्पॉट मानवेन्द्र सिंह, एस. एफ. ए. सुनील मौर्या, एवं एम.डी. ई.वरुण पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय सिंह उप कृषि निदेशक गोरखपुर ने सभी केन्द्र प्रभारियों से कहा कि इफको नैनो यूरिया एवं डीएपी के प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने ये भी कहा कि आप सभी उर्वरक व्यवसाय के साथ साथ प्रगतिशील किसान भाइयों को तकनीकी जानकारी भी देने की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त केन्द्र प्रभारी को डॉ.आर.के. नायक, उप महाप्रबंधक, कृषि सेवाएं इफको लखनऊ के द्वारा इफको की गति विधियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उर्वरक की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया।सभी केन्द्र प्रभारी को नैनो उर्वरक के प्रयोग पर विशेष जोर दिया, इस प्रयोग से पर्यावरण के मृदा, सुरक्षित रहेगा इसके साथ साथ अन्य उर्वरक जैसे जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक, बायो डिकमपोजर,के बिक्री पर बल दिया गया। डॉ.राम तेज यादव, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय चरगांवा जनपद-गोरखपुर ने इफको के सभी उत्पादों की बिक्री पर विशेष जोर दिया उन्होंने ने इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट एवं इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट पर भी सभी केन्द्र प्रभारी को जानकारी दिया गया। देवेन्द्र सिंह जिला कृषि अधिकारी गोरखपुर ने इफको का पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ.विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक, इफको, गोरखपुर ने जैव उर्वरक एवं अन्य उर्वरक बिक्री पर लाभ पर विशेष जोर दिया गया।किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधियां किसानों को अच्छी गुणवत्ता के इफको नैनो उर्वरकों को प्रयोग करने से खेती की लागत घटती है, उपज में बढ़ोतरी होती है एवं पर्यावरण भी सुरक्षित होता है। इससे उर्वरक के लिए देश की निर्भरता दूसरे देशों पर भी कम होती है जिससे देश के आत्म सम्मान में भी वृद्धि होती है अतः यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि किसानों को सही प्रयोग विधि बताकर नैनों उर्वरकों की बिक्री बढ़ाई जाए। इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कौशिक पाण्डेय उप क्षेत्र प्रबंधक इफको गोरखपुर ने एवं केन्द्र प्रभारी प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव साथ साथ सभी केन्द्र प्रभारी को जनपद में उर्वरक उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
