नगरपालिका अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर सफाईकर्मियों को किया सम्मानित | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

नगरपालिका अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर सफाईकर्मियों को किया सम्मानित | New India Times

अंबेडकर नगर अकबरपुर में नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह के 8:00 बजे नगर पालिका परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात महात्मा गांधी सरदार वल्लभभाई पटेल सुभाष चंद्र बोस और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला समारोह में सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड के सभी सम्मानित सभासदों की मौजूदगी दिखाई दी। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250815-WA0058.mp4
New india Time’s

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के साथ नगर पालिका के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी दिखी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम में नगर पालिका को और आगे ले जाने की बात अधिशासी अधिकारी ने कही पूरे शहर को रंगीन लाइटों से सजाया गया अकबरपुर पटेल चौराहा, लोहिया चौक, गांधी चौराहा, ओवरब्रिज, नगर पालिका परिषद, डीएम आवास, कलेक्ट्रेट, अकबरपुर शहर क्षेत्र में लगाए गए सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाने का काम नगर पालिका ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version