सदर बाजार पुलिस की मेहनत रंग लाई, आदिल को मिला गुम हुआ 20 हजार का मोबाइल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सदर बाजार पुलिस की मेहनत रंग लाई, आदिल को मिला गुम हुआ 20 हजार का मोबाइल | New India Times

थाना सदर बाजार प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अर्थात प्रयास कर गुम हुआ मोबाइल फोन किया बरामद। थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुमित्रा एजेंसी निकट गांधी भवन के आसपास से आदिल का मोबाइल गुम हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो आदिल ने ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराई। अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में तेज तर्रार उप निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने गुम हुए मोबाइल को तलाश करने में सफलता प्राप्त की और आदिल को मोबाइल सौंपा।

आदिल ने मुकुरकत के साथ पुलिस को थैंक यू बोला। आदिल ने बताया कि वह एसी फिटिंग का काम सीख रहा है और अपने मित्र की आईडी से उसने मोबाइल फाइनेंस कराया था, जिसकी कीमत बीस हजार थी, आदिल ने बताया कि थाना सादर बाजार क्षेत्र  के सुमित्रा एजेंसी निकट गांधी भवन के आसपास ही कही मोबाइल उसका गुम हो गया था या घटना 6 अप्रैल की है, आदिल ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं की पुलिस के प्रयास से आज  मेरा मोबाइल मुझे मिल गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version