नई बनी सड़क में दरारें, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग तेज | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नई बनी सड़क में दरारें, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग तेज | New India Times

मोहम्मदी एनएच 730 से कचनार जाने वाला मार्ग बने हुए अभी कितने दिन हुए है अभी से टूट फूट का शिकार होना शुरू हो गया है। मोहम्मदी खीरी रामपुर से 730 से कचनार से संपर्क मार्ग सड़क बनते ही अभी से उखड़ने लगी है निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए जाने लगे हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में बनाई गई डामर सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही टूट-फूट का शिकार होने लगी है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत तेज फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसकी जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे  मोहम्मदी से कचनार रोड का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य में मानकों को अनदेखी के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये है और देखने को मिल रहे हैं।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बजरी और तारकोल की गुणवत्ता बेहद खराब रही। तारकोल की कमी के चलते बजरी सड़क पर चिपकने के बजाय उखड़कर फैल रही है, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई है इस कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर घोर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है अब सवाल यह है कि क्या मामले की जांच हो पाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version