स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल का विशेष चेकिंग अभियान – प्रमुख स्टेशनों पर कड़ी निगरानी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भोपाल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल का विशेष चेकिंग अभियान – प्रमुख स्टेशनों पर कड़ी निगरानी | New India Times



वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया  ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान, श्वान दस्ता के साथ मिलकर प्रमुख रेलवे स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, पार्सल कार्यालय, प्रतीक्षालय एवं ट्रेनों में संघन जांच कर रहे हैं। विशेष रूप से भोपाल एवं रानी कमलापति स्टेशनों पर लगेज स्कैनर के माध्यम से यात्री सामान की गहन चेकिंग की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल का विशेष चेकिंग अभियान – प्रमुख स्टेशनों पर कड़ी निगरानी | New India Times


इसके साथ ही भोपाल, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, हरदा, इटारसी, शिवपुरी, गुना, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम, गंजबासौदा, रूठियाई, शाजापुर, अशोक नगर सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्री सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा संपन्न कर सकें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version