रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर श्रीमति नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार के निर्देशन में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पीम श्री कन्या स्कूल की छात्राओं द्वारा कुल 150 से अधिक दीप प्रज्वलित कर तिरंगा रेखांकित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जी.एस. देवहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, अध्यापक फिरोज खान, लालचंद वसुनिया, पीटीआई जोसेफ मावी, दिलीप साखला, शंकरलाल जामुनिया, श्रीमती अंतरा चौहान, श्रीमती पुष्पा पंचाल, कुमारी प्रिया हटीला, ब्लॉक खेल समन्यवक, कालू सिंह पारगी, जितेन्द्र भुरिया, भारतसिंह निनामा आदी उपस्थित रहे।
