पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना पुवायां में बाल शिशु गृह का किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने  थाना पुवायां पर महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए  बाल शिशु गृह का उद्घाट किया गया।

एसपी ने बताया कि यह बाल शिशुगृह विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए अपने छोटे बच्चों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में रखकर अपनी ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें ।

इस बाल शिशुगृह में छोटे बच्चों के खेलने के लिए अनेक संसाधन जैसे कि झूले, खिलौने, अन्य खेलने सम्बन्धी सामग्री की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को आरामदायक और आनंददायक वातावरण प्राप्त हो सके । यहाँ स्वच्छता, सुरक्षा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण , क्षेत्राधिकारी पुवायां तथा थाना प्रभारी पुवायां सहित अन्य पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद  रहे ।
सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया ।
यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस में मानवीय दृष्टिकोण से की गई एक अभिनव शुरुआत है, जो न केवल कार्यस्थल पर महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाएगी, बल्कि उनके बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को भी सुनिश्चित करेगी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version