मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुंदपुर सफारी को रीवा जिले में मिलाने की चर्चाओं ने अब युवाओं के भीतर भी उबाल पैदा कर दिया है अमरपाटन के सक्रिय युवा नेता एवं समाजसेवी यशवर्धन सिंह (हनि भैया) ने साफ शब्दों में मोहन सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस धरोहर के साथ किसी भी तरह की साजिश हुई तो युवाओं का सैलाब मैहर जिले की सड़को से लेकर राजधानी भोपाल तक गूंजेगा हनी भैया ने कहा कि मुकुंदपुर सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की पहचान और युवाओं के भविष्य से जुड़ा सपना है आज का युवा केवल मोबाइल पर पोस्ट करने वाला नहीं बल्कि सड़कों पर उतरकर अपनी धरती के लिए लड़ने वाला है अगर सरकार ने जनभावनाओं को नजरअंदाज किया, तो यह लहर आंदोलन में बदल जाएगी और भोपाल की कुर्सियों तक इसकी आंच पहुंचेगी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि विकास के नाम पर स्थानीय जनता और युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।
मुकुंदपुर को छीनना सिर्फ एक भूगोल बदलना नहीं बल्कि यहां के युवाओं के रोजगार, पर्यटन और पहचान पर सीधा प्रहार है हनी भैया ने कहा कि इस लड़ाई में कॉलेज से लेकर गांव के चाक चौराहों तक के युवा एकजुट होंगे। सोशल मीडिया से लेकर धरना-प्रदर्शन तक हर मंच पर सरकार को जवाब मिलेगा यह सिर्फ बुजुर्गों की लड़ाई नहीं, यह नई पीढ़ी का संघर्ष है ये बात याद रहे जब युवा सड़कों पर उतरते हैं तो इतिहास बदल जाता है इसलिए सरकार तत्काल कोई कदम उठाए और सार्वजनिक रूप से ऐसे आदेश को वापस ले वरना विरोध प्रदर्शन की सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
