मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय सभा कक्ष में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान द्वारा जल जीवन मिशन की बैठक ली गई जिसमें पीएचई अधिकारी सोनल पारधी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री उपन्यत्री सिविल मैकेनिकल ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव भी बैठक में शामिल हुए मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच सचिव को संचालन साधारण एवं जेजेएम के गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया गया और बहुत से ग्रामों के नल जल योजना कार्य हैंडोवर किए गए।
जेजेएम की गाइडलाइन अनुसार न्यूनतम 20 मकान एवं मुख्य ग्राम से 500 मीटर की दूरी अधिक होने पर कनेक्शन नहीं दिया जावेगा एवं नल जल योजना के शुरुआती दिन से बिजली के बिल का भुगतान पंचायत एवं पेयजल कर समिति द्वारा किया जाएगा 3 महीने की अवधि में संचालन संधारण लीकेज एवं नल योजना की टूट फूड मरम्मत कार्य ठेकेदार द्वारा किए जाएंगे 3 महीने के ट्रायल रन के उपरांत नल जल योजना के संचालन नारायण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
