मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी की ओर से खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी लोग धरने पर बैठ गए। उसके बाद उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदिया को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल को सौंपा।
सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकारों में किसानों व छोटे व्यापारियों की लगातार अनदेखी हो रही है उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बिजली ना मिलने पर फसलों का भारी नुकसान हो रहा है महानगर शाहजहांपुर में मुख मार्गों व मुख्य गलियों में सड़के जर्जर हो चुकी हैं और सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं इनको सही कराया जाए।
उन्होंने कहा कि इफ्को फील्ड ऑफिसर द्वारा छोटे व्यापारियों को उनकी दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा महानगर के मोहल्ला तारीन जलाल नगर में गंदे नाले पर लेंटर डालने का कार्य पिछले 6 साल से चल रहा है जिसका कार्य 1 साल में पूरा होना था जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है उसको पूरा कराया जाए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पहाड़ों पर भारी वर्षा होने पर जनपद शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आने का खतरा है जिससे किसानों की फसलों का बड़ा नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सरकार व जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि बाढ़ से बचाव के इंतजाम पहले से ही करा लिए जाए।
