गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, जल और वृक्ष संरक्षण का लिया संकल्प | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, जल और वृक्ष संरक्षण का लिया संकल्प | New India Times

जिस प्रकार जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता उसी प्रकार वृक्षों के बिना भी जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता, और इसीलिए समाज को स्वत: आगे आकर इन दोनों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। यह अनुभव की बात है कि अब धीरे-धीरे इन दोनों का अभाव प्रारंभ हो गया है। वृक्षों के कमी के कारण पर्यावरण की समस्या और मां गंगा और उनकी सहायक नदियों के प्रदूषण और भू-गर्भ जलस्तर के नीचे जाने के कारण जल की समस्या भी भयावह रूप लेता जा रहा है।

गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, जल और वृक्ष संरक्षण का लिया संकल्प | New India Times

उक्त बातें आज गंगा समग्र कार्यकर्ताओं के बीच गंगा समग्र काशी प्रांत के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहीं। पौध रोपण का कार्यक्रम स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज रोहनिया के प्रांगण में किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत जल और वृक्ष की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोहनिया के पूर्व विधायक श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी की गरिमा मयी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंगा समग्र की पत्रिका भेंटकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं गंगा समग्र के प्रांतीय शिक्षण आयाम प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह, प्रांतीय सह संपर्क प्रमुख उमेश सिंह,गंगा भाग संयोजक चंद्र प्रकाश दुबे, जिला संरक्षक शशि प्रकाश मिश्रा, जिला संयोजक धर्मेंद्र जी, सह जिला संयोजक राज नारायण पटेल एवं अंबरीश उपाध्याय, जिला शिक्षण आयाम प्रमुख जय प्रकाश दूबे, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत राम यादव जैविक कृषि आयाम प्रमुख अजय उपाध्याय, संपर्क आयाम प्रमुख रमेश सिंह पटेल, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पांडेय, विधि आयाम प्रमुख नागेंद्र सिंह एडवोकेट, गंगा वाहिनी प्रमुख धीरेंद्र यादव खण्ड संयोजक संदीप सिंह पटेल, श्यामधर मिश्रा, रजनीश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article