रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार जनता से किए गए झूठे वादे आमजन के बीच आ ही गए हाल ही में भाजपा सरकार ने स्टॉप शुल्क ड्यूटी में 4 गुना बड़ी वृद्धि कर आम जन के जेब पर डाका डालने जैसा कृत्य किया है। आम जनता के साथ खिलवाड़ कर सीधा जनता की जेबों पर प्रहार किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आम जनता पर 4 गुना स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर सीधे जनता की जेब पर प्रहार कर रही है स्टांप शुल्क वृद्धि से छात्रों अभिभाषकों छोटे व्यापारियों से लेकर सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों सहित हर वर्ग प्रभावित होगा। प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश में चार गुना स्टाम्प ड्यूटी वृद्धि कर आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम कर रही है जो सरकार का यह निर्णय तुगलकी निर्णय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी स्टांप शुल्क वृद्धि है जिसे कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि अब कोई नया टैक्स लागू नहीं किया जाएगा वो दावा झूठा साबित हुआ एक तरफ भाजपा की सरकार गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ देने का दावा करती है और दूसरी तरफ चार गुना स्टांप शुल्क ड्यूटी वृद्धि कर आमजन पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शपथ पत्र में ₹50 का स्टांप लगता है जो चार गुना वृद्धि के कारण ₹200 का हो जाएगा।
इसी तरह अनुबंध लेख पर लगने वाले 1000 के स्टांप पर 5000 रुपए और पावर ऑफ अटॉर्नी के निष्पादन करने पर ₹1000 के स्टांप पर होने वाला व्यव 5000 हो जाएगा वही बंदूक लाइसेंस रिन्यूअल पर लगने वाला शुल्क 2000 की बजाय अब 5000 होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपना खजाना भरने के लिए नए स्तोत्र तैयार नहीं कर रही है और नहीं आम जनता के लिए कोई कार्य योजना बना रही है इसके विपरीत सीधे आमजन के जेब पर डाका डाल कर अपना खजाना भरने पर तुली हुई है अंतिम व्यक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित करने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में आम आदमी को आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम कर रही है।

