नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हनी ट्रैप प्रकरण को उजागर करने में जुटे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि हनी ट्रैप केस में बीजेपी आंदोलन क्यों नहीं कर रही है। जलगांव के कुछ शहरों में बीजेपी के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी मे पार्टी ने एकनाथ खडसे का पुतला फूंका। बीजेपी ने खडसे पर महिला आयोग अध्यक्षा रुपाली चाकनकर को लेकर गलतबयानी का आरोप लगाया है। न्यूज ब्रीफिंग में खडसे ने बीजेपी के आंदोलन की पूरी हवा निकाल कर रख दी।

जानकारों के मुताबिक देवेन्द्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हनी ट्रैप का सच कदापि बाहर नहीं आएगा। हनी ट्रैप केस में मंत्री गिरीश महाजन का नाम लगातार जोड़ा जा रहा है। नासिक मुंबई पुणे के थानो में शिकायत दर्ज होने के बाद हनी ट्रैप कांड का प्यादा प्रफुल्ल लोढ़ा को सरकार की पुलिस के हिरासत में काफ़ी सुरक्षित तरीके से रखा गया है। एकनाथ खडसे के दामाद को पुणे में एक निजी पार्टी में गिरफ़्तार किए जाने के बाद मीडिया से हनी ट्रैप की खबरे कुछ देर के लिए गायब कर दी गई है।
इंसानों के पूर्वजों का सम्मान :
विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति के औचित्य पर जलगांव जिले में आदिवासियों ने रैलियां निकाली। आदिवासी हम इंसानों के पूर्वज हैं, राइट विंग वाले आदिवासियों को वनवासी घोषित कर संविधान से बेदखल करने पर तुले है। राजस्व विभाग ने गारखेड़ा में आदिवासी भाइयों के साथ रक्षा बंधन मनाया। नाना साहब आगले ने मां के नाम एक पेड़ रोप कर प्रकृति के प्रति आभार भाव व्यक्त किया। बिहार में चल रहे SIR से सबसे अधिक आदिवासी प्रभावित हो रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार को आदिवासियों की नागरिकता को सुनिश्चित करना चाहिए।

