केशव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अनोखा रक्षाबंधन, बीज राखी से दिया सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

केशव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अनोखा रक्षाबंधन, बीज राखी से दिया सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

केशव इंटरनेशनल स्कूल की प्राथमिक वर्ग की छात्राओं ने इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व एक अनोखे और प्रेरणादायी तरीके से मनाया। छात्राओं ने नगर के  पुलिस अधीक्षक-रघुवंश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-प्रतिपाल सिंह महोबिया, रक्षित निरीक्षक-अखिलेश राय एवं अन्य पुलिसकर्मीयो को राखी बाँधकर समाज को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के उनके निरंतर प्रयास के लिए आभार प्रकट किया, साथ ही  सफाई कर्मियों को राखी बाँधकर उनके स्वास्थ्य संरक्षण के कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

केशव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अनोखा रक्षाबंधन, बीज राखी से दिया सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

इसी के साथ सभी पुलिस कर्मी एवं सफाई कर्मियों  ने छात्रों को उपहार भी दिए। छात्राओं ने वृक्षों को भी राखी बाँधी, यह संकल्प लेते हुए कि वे प्रकृति की रक्षा करेंगे। सभी राखियाँ विद्यार्थियों ने स्वयं अपने हाथों से बीज और पर्यावरण-अनुकूल धागों से बनाई थीं।

केशव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अनोखा रक्षाबंधन, बीज राखी से दिया सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

यह पहल आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत विद्यालय की परंपरा का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राएँ हर वर्ष ‘सीड राखी’ तैयार करते हैं। राखी के उपयोग के बाद, उनमें लगे बीजों को गमलों में रोपित किया जाता है, जिससे यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। इस वर्ष भी यह कार्य आशीष पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।

केशव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अनोखा रक्षाबंधन, बीज राखी से दिया सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

कार्यक्रम की सफलता में उप-प्राचार्य जितेन्द्र खतेड़ियां, शिक्षक विनायक अहेरिया और उदित पांड्या का विशेष सहयोग रहा। संचालक ओम शर्मा ने बताया कि “इस अनोखी पहल से विद्यार्थियों ने सीखा कि रक्षा एक द्विपक्षीय  वचन है-जैसे सफाई कर्मी, पुलिस बल और वृक्ष हमारी रक्षा करते हैं, वैसे ही हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनकी रक्षा और सम्मान करें।” प्राचार्य श्रीमती शालू जैन ने इस पहल की सराहना की एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दि गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article