अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के जदयू अनुसुचित जाती के जिला अध्यक्ष महेश दास ने आज गुरुवार को अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के कहलगांव एवं पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र का क्षेत्रीय दौरा किया। इस दौरान जदयू अनुसुचित जाती के जिला अध्यक्ष श्री दास ने बताया कि, अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है।

उन्होंन कहलगांव एवं पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के ओगरी पंचायत के किरानी टोला, खूटेरी एवं , सेलमपुर पंचायत के लालापुर भदेड, गांव पहुंचकर आम लोगों से बात-चीत करते हुए बिहार सरकार के उपलब्धि के बारे में बताते हुए 2025 में फिर से नीतीश की सरकार बनाने की अपिल कीया गया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थें
