मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया है। 07.08.2025 को रात्रि 03.00 बजे के लगभग मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रंजीत सूर्यवंशी निवासी परासिया का एक नीले रंग की कार जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP 28 ZH 9362 है, मे भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की पेटियां रखकर कार से परिवहन कर जुन्नारदेव दातला तरफ रेल्वे अंडरब्रिज वाली रोड से होते हुए आ रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल ही उनि. मुकेश डोंगरे, सउनि. राजकुमार कुमरे, आर. 522 भगवान सिंह भिलाला, की टीम दातला रेल्वे अंडरब्रिज के पास जुन्नारदेव पहुंचकर रोड पर नीले रंग की कार क्र. MP 28 ZH 9362 को रोक कर चेक किया गया। जिसमें रंजीत पिता दीपचंद सूर्यवंशी निवासी कुम्हारी मोहल्ला परासिया का होना पाया गया एवं उसकी कार को चेक करने का प्रयास किया गया तो रंजीत सूर्यवंशी तेजी से कार को बढ़ाकर वहां से भगाते हुए एक कच्चे रास्ते पर अपनी कार को ले जाकर छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
कार के अंदर तलाशी ली गई तो कार के अंदर बीच वाली सीट पर 07 कार्टुन (पेटी) जिसमें रखी होना पाई गई जिनको खोलकर चेक किया गया तो ROYAL STAG कम्पनी की 42 बॉटल प्रत्येक 375 ML., MCDOWELLS NO.1 कम्पनी की 128 पाव प्रत्येक 180 ML, OFFICER CHOICE कम्पनी की 48 पाव प्रत्येक 180 ML, OFFICER CHOICE कम्पनी की 10 बॉटल प्रत्येक 750 ML कुल 54.93 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 62,000/-रूपये होना पाये जाने पर पुलिस के द्वारा उक्त 54.93 लीटर अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन करने में प्रयुक्त सुजुकी फ्रॉक्स कंपनी की कार क्र. MP 28 ZH 6392 कीमती करीबन 8,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपी रंजीत सूर्यवंशी पिता दीपचंद सूर्यवंशी निवासी कुम्हारी मोहल्ला परासिया के विरूद्ध थाना जुन्नारदेव में अप. क्र. 290/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी रंजीत सूर्यवंशी एवं शराब के स्रोत के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।कार्यवाही में निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उनि. मुकेश डोंगरे, सउनि. राजकुमार कुमरे, आर. 522 भगवानसिंह।

