आदिवासी अंचल जुन्नारदेव में स्वास्थ्य व्यवस्था बेबस: गंभीर मरीजों को नहीं मिल रही समय पर एंबुलेंस सेवा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आदिवासी अंचल जुन्नारदेव में स्वास्थ्य व्यवस्था बेबस: गंभीर मरीजों को नहीं मिल रही समय पर एंबुलेंस सेवा | New India Times

जुन्नारदेव नगरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 निवासी मरिज की तबीयत खराब होने पर घर में बैठे-बैठे गिर जाने के बाद ब्लड प्रेशर एवं बीपी लो एवं पूरा सिस्टम ठीक ना होने पर  तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच करके तुरंत ऑक्सीजन लगाया गया पेशेंट सीरियस  होने की वजह से फिर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एंबुलेंस नहीं होने से तत्काल परासिया एंबुलेंस बुलाई गई परासिया से आने-जाने में कितना समय बर्बाद हो गया इतने समय में मरीज छिंदवाड़ा पहुंच जाता लेकिन यहां  मरीज के परिजन यही कि एंबुलेंस में जितनी भी राशि  की रसीद कटती कटवाने का तैयार है लेकिन एंबुलेंस नहीं दी गई।

जब 108 एंबुलेंस के पायलट से संपर्क किया गया तो उसने कहा कि जब तक भोपाल कॉल सेंटर से आईडी प्राप्त नहीं होती जब तक नहीं जाऊंगा लेकिन 108 कॉल सेंटर पर वहां के कर्मचारी के द्वारा बोला गया की गाड़ी अभी उपलब्ध नहीं है जबकि दो दो एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में खड़ी है इसकी जानकारी स्वयं पायलट द्वारा बताया गया इसके पूर्व में भी कई बार बीमार मरीजों को 108 वाहन समय पर नहीं मिला था जिसके कारण मरीजों के परिजन के द्वारा प्राइवेट वाहन से जिला सामुदायिक जिला अस्पताल छिंदवाड़ा लाया गया है आदिवासी अंचल जुन्नारदेव में स्वास्थ्य सुविधा लाचार देखने को मिल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article