पीएम सड़क योजना में भारी घोटाला: रामनगर की सड़क पर कागज़ों में मरम्मत, ज़मीनी हकीकत में धांधली | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

पीएम सड़क योजना में भारी घोटाला: रामनगर की सड़क पर कागज़ों में मरम्मत, ज़मीनी हकीकत में धांधली | New India Times

मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जमकर मनमानी व भ्रष्टाचार कायम है, जिसके तहत राशि तो निकाल ली जाती है लेकिन मरम्मत, या संधारण के नाम पर डिजिटली कागज कोरे हो रहे हैं, आलम यह है कि रामनगर से देवरी कलां पैकेज क्रमांक एमपी 34725  लम्बाई 7:52 किलोमीटर जिसमें डामरीकरण 6.98 किलोमीटर व सीमेंट क्रंकीट रोड 0.53 किलोमीटर, पुलियाँ 20 नग  लागत 263.9 लाख रुपये थी जिसके संधारण के प्रारम्भ होने की तिथि 06/11/2022 से पूर्णता की तिथि 05/11/2027 तक है, लेकिन संधारण के नाम पर लगातार राशि हज़म हो रही है लेकिन संधारण रख रखाव व मरम्मत का कही पता नही है, और तो और लगभग आठ किलो मीटर सड़क निर्माण में कही भी पटरी नहीं बनाई गई है।

वही प्राचीन पुलियों का रंग रोगन कर निर्माण कार्य की पूर्णता का प्रमाण पत्र हासिल कर राजस्व हज़म कर लिया गया है, गौर तलब है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की वित्त पोषित परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पी आई यू -2 सतना की सरपरस्ती पर अमरपाटन क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक की निजी निर्माण कम्पनी मेसर्स कैमोर इंजीनियरिंग शांति निकेतन सतना रोड अमरपाटन की ठेकेदारी में क्षेत्र की उक्त सड़क का निर्माण किया गया है,जिसकी मरम्मत व संधारण कार्य चन्गुओ मन्गुओ के हवाले करके सत्ता परस्ती के दम पर लोकतंत्र का विकास जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version