सेंट अर्नोल्ड स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया हर्षोल्लास के साथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेंट अर्नाल्ड स्कूल झाबुआ मेघनगर में रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शिक्षा के मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतिया देकर वहां उपस्थित  दर्शकों को तालीया बजाने के लिए मजबूत कर दिया ।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया हर्षोल्लास के साथ | New India Times

नन्हे मुन्ने बच्चों ने राखी के इस पर्व पर एक दूसरों को राखी बांधकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर उपस्थित मेघनगर थाना प्रभारी के,एल. वरकड़े ने अपने उद्बोधन में बच्चों को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए ।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया हर्षोल्लास के साथ | New India Times

रक्षाबंधन के उपलक्ष में सेंट अर्नाल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पी. टी.ए.अध्यक्ष जेम्स पॉल, स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो, सहायक प्राचार्य सिस्टर दीपा, शिक्षक गण, पालक गण उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन विदेश अजरवानिया एवं नेहा मेहता द्वारा किया गया
स्वागत फादर डिमेलो द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबो ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version