सरकार का प्रचार : रातभर चल रहे रेत के डंपर राजस्व पखवाड़े से बाहर है ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सरकार का प्रचार : रातभर चल रहे रेत के डंपर राजस्व पखवाड़े से बाहर है ? | New India Times

महाराष्ट्र के किसी भी मराठी अखबार के जिला संस्करण के आधे से अधिक पन्ने राजस्व पखवाड़े की खबरों से भरे जा रहे हैं। इन खबरों को पढ़कर आपको शासन आपल्या दारी उपक्रम की याद आएगी। तीन कैबिनेट मंत्रियों से लैस जलगांव जिले में राजस्व पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंत्रियों के ब्लॉक से सरकार की लोकप्रियता पर कुछ अधिक मेहनत की जा रही है। जामनेर में राजस्व प्रमुख नानासाहब आगले ने अपने सीनियर्स के विजिट्स में कृषि, राजस्व , अतिक्रमण , पर्यावरण , पशु संवर्धन जैसे तमाम योजनाओं की रफ़्तार गतिरोधों पर जनता से संवाद किया।

सरकार का प्रचार : रातभर चल रहे रेत के डंपर राजस्व पखवाड़े से बाहर है ? | New India Times

कई टीलों पहाड़ियों पर पौधारोपण किया किसानों के खेतों का फसलों का हाल जाना। देवेन्द्र फडणवीस सरकार में कुछ अच्छे निर्णय ज़रूर हुए हैं उनकी जानकारी से जनता को अवगत कराया जा रहा है। सरकार ने राजस्व पखवाड़े से अवैध गौण खनिज खनन और यातायात के उपर की जाने वाली कार्रवाई को क्यों गायब कर दिया है ? वो कौन गरीब है जो जिले में रात भर सैकड़ों डंपर से हजारों ब्रास रेत की तस्करी कर रोज करोड़ों रुपए कमा रहा है। राजकीय नेतृत्व जलगांव को बीड के राह पर चलने की ट्रेनिंग दे रहा है ?

सरकार का प्रचार : रातभर चल रहे रेत के डंपर राजस्व पखवाड़े से बाहर है ? | New India Times

मोदी जी की वंदे भारत:

मुंबई पुणे, नागपुर पुणे सेंट्रल लाइन पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंत्री रक्षा खडसे की मांग रेल मंत्रालय ने मान ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई जाएगी। ज्ञात हो कि वंदे भारत ट्रेन का किराया गरीबों की आर्थिक क्षमता से बाहर है पूरे देश मे ये ट्रेने घाटे में चल रही है। जामनेर बोदवड़ की जनता पूछ रही है कि पाचोरा जामनेर ब्रॉडगेज फेज 1, फेज 2 कब बनेगा। खेल स्टेडियम के लिए जामनेर रेलवे स्टेशन की जमीन राज्य सरकार को ट्रांसफर करने संबंधी रेलवे ने क्या निर्णय किया है इसे लेकर संबंधित मंत्री जवाब दे ऐसी मांग जनता कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version