आत्मरक्षा के लिए झाबुआ की बालिकाओं को मिल रहा है कराटे का प्रशिक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आत्मरक्षा के लिए झाबुआ की बालिकाओं को मिल रहा है कराटे का प्रशिक्षण | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास झाबुआ आर.एस. बघेल के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

आत्मरक्षा के लिए झाबुआ की बालिकाओं को मिल रहा है कराटे का प्रशिक्षण | New India Times

आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में 06 विकासखण्ड की पी.एम.श्री. शासकीय माध्यमिक उ. विद्यालय झाबुआ, रोटला, राणापुर, मेघनगर, थांदला एवं बामनिया का चयन किया जाकर लगभग 600 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।

यह प्रशिक्षण 01 माह तक नियमित संचालित किया जाएगा एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में कराटे के प्रति रूचि जाग्रति करने के साथ ही उन्हें मार्शल आर्ट आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version