पत्रकार समाज के प्रहरी हैं, शासन-प्रशासन का सहयोग अनिवार्य: डीएम सोनभद्र | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

पत्रकार समाज के प्रहरी हैं, शासन-प्रशासन का सहयोग अनिवार्य: डीएम सोनभद्र | New India Times

पत्रकार समाज का आईना है समाज में घटित घटनाओं को उजागर करते हैं जिसे शासन प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के  सहयोग के बिना स्वस्थ स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती उपरोक्त बातें सोमवार को  जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों की जिलास्तरीय स्थाई समिति की बैठक में कही। उन्होंने पत्रकारों को शासन से अतिशीघ्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के निःशुल्क चिकित्सा सुविधा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया बताया कि लोक निर्माण विभाग को प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आगणन  प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है अतिशीघ्र धन आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।

जिले के प्रमुख सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की वीडियो ग्राफी करा कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। बताया कि नवम्बर माह में सोन महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने जिले के विकास में पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र,जिला सूचनाधिकारी सुधांश शेखर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार परमेश्वर दयाल,रामप्रसाद यादव, शेख जलालुद्दीन, सुनील सिंह, मोइनुद्दीन सिद्दीकी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version