त्यौहार से पहले करवड में खाद्य सामग्री की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 8 नमूने | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

त्यौहार से पहले करवड में खाद्य सामग्री की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 8 नमूने | New India Times

रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशों के परिपालन में 05 अगस्त 2025 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा करवड की होटलों एवं किराना दुकानों की त्यौहार के मद्देनजर जांच कर कार्यवाही की गई है। जिसमें जैन रेस्टोरेंट से पेड़ा एवं गुलाब जामुन मिक्स, अशोका रेस्टोरेंट से मिठाई व सोन पपड़ी, समरथमल किराना से घी, सोया तेल, जवाहरलाल किराना से घी तथा प्रकाशचंद किराना से सूजी इत्यादि के नमूने जाँच में लिए गए हैं।

जांच में लिए गए नमूनों को भोपाल स्थित परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच हेतु भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिले के ग्राम करवड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों की जांच की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article