दस वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा बना संभावित कारण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

दस वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा बना संभावित कारण | New India Times

थाना कठेला समय माता अन्तर्गत ग्राम पंचायत कठेला जनूबी के टोला केवटहिया में रविवार को गायब हुए 10 वर्षीय बालक का शव सोमवार को गांव के पोखरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कठेला समय माता अन्तर्गत ग्राम पंचायत कठेला जनूबी के केवटहिया टोला निवासी रमेश ने रविवार को अपने पुत्र राजा बाबू उर्फ डोले 10 वर्ष के गायब होने की सूचना थाने पर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बालक के गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।

इधर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ उसकी तलाश जारी रखा। सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे टोले के दक्षिण तरफ पोखरे में कुछ लोगों ने राजा बाबू की लाश देखी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक बालक को मिर्गी का दौरा आता था। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। संभवतः मौत का कारण वही है। पीएम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version